फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Look at the condition of the system, different budgets have been approved for the same work

सिस्टम का हाल देखो, एक ही काम के लिए मंजूर करा दिया अलग-अलग बजट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Look at the condition of the system, different budgets have been approved for the same work
हल्द्वानी। चुनाव नजदीक हैं और मार्च का महीना भी। सरकारी तंत्र योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की जल्दी में है। जल्दी भी ऐसी कि एक ही काम के लिए दो विभाग अपने-अपने ढंग से बजट पास कर रहे हैं। मामला मटकोटा से हल्द्वानी तक सड़क चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण और रोड सेफ्टी का है। यह काम केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि से होना है। यह काम लोक निर्माण विभाग के बजाय ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) को दिया गया है लेकिन दोनों विभाग ने अलग-अलग टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

21.64 किमी लंबी इस सड़क के लिए 5817 लाख रुपये जारी हुआ है। वहीं इसी मद से रोड शेफ्टी वर्क के लिए 71.47 लाख रुपये जारी हुआ है। इसके तहत मटकोटा से हल्द्वानी तक 18 किलोमीटर में रोड शेफ्टी के काम होने हैं।
विज्ञापन

मटकोटा से लेकर हल्द्वानी तक सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क चौड़ी होनी है। साथ ही सुदृढ़ीकरण के तहत सड़क के बीच और दोनों किनारे थर्मो प्लास्टिक पेंट, रबर स्ट्रीप आदि लगनी है। रोड शेफ्टी में भी थर्मो प्लास्टिक पेंट, रबर स्ट्रीप, क्रश बैरियर, साइन बोर्ड का काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिडकुल के टेंडर तीन जनवरी के बाद ही खोले जाएंगे। इस काम को 18 महीने में पूरा होना है। लोनिवि ने रोड सेफ्टी के लिए टेंडर खोल भी दिए हैं। ठेकेदार को सड़क पर काम करना है। सवाल उठ रहे हैं कि जब सड़क चौड़ीकरण हुआ ही नहीं तो इस काम को कराने की इतनी जल्दी क्या है। एक ही काम के लिए अलग-अलग बजट क्यों जारी किया गया।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी का कहना है कि रोड सेफ्टी में जो काम होने हैं वह काम सड़क चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण में नहीं हैं। लोनिवि सड़क को चौड़ा नहीं कर रहा है। सड़क चौड़ीकरण का काम ब्रिडकुल को दे दिया गया है। इसलिए 71.47 लाख बजट भी ब्रिडकुल को ही देने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed