फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lokesh won the marathon race

लोकेश ने जीती मैराथन दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lokesh won the marathon race
मनाघेर में सांस्कृठोक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद - फोटो : BHIMTAL
पहाड़पानी (नैनीताल)। स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मनाघेर में हुई दस किमी मैराथन दौड़ हल्द्वानी के लोकेश कुमार ने जीती। जम्मू के राघव शर्मा दूसरे और जम्मू के ही अक्षय शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड़ में यूपी, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, धारी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर आदि इलाकों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय निवासी डॉ. आरके ठुकराल की ओर से स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मनाघेर में दस किलोमीटर मैराथन दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ पहाड़पानी मैदान में धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रथम विजेता को 15 हजार, द्वितीय को 10 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रुपये की नकद राशि, मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। चौथे से 10 वें स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये नकद के साथ ही सभी प्रतिभागी धावकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में गीत पर झूमे ग्रामीण
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ की। लोक गायक गोविंद दिगारी, नीरज चुफाल, राकेश पनेरू ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। लोक गायिका खुशी जोशी ने ‘अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में’ गीत गाकर ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. आरके ठुकराल ने कहा कि पहाड़ में पहली बार मैराथन दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ से युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाला कार्यक्रम कुमाऊंनी भाषा में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पहाड़ के लोगों को आगे आने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, खीम सिंह, रोहित सिंह, ललित मोहन, दर्पण लोधियाल, तरुण लोधियाल शामिल रहे। इस दौरान डॉ. बद्रीश मेहता, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. नारायण सिंह लोधियाल, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी, दीवान सिंह बिष्ट, डा.ॅ दीपक मेलकानी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रधान राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

................
पहली बार मैराथन दौड़ होने पर खुश नजर आए युवा
धारी के मनाघेर क्षेत्र में पहली बार मैराथन दौड़ होने पर क्षेत्र के युवा खुश नजर आए। नैनीताल जिले के 167 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। चंपावत के देवीधुरा से आए नंद जोशी, गंगोलीहाट के विरेंद्र सिंह, महतोलियागांव के योगेश महतोलिया, रोहित भट्ट ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिलेगा।

मनाघेर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती लोक गायिका खुशी जोशी। संवाद

मनाघेर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती लोक गायिका खुशी जोशी। संवाद- फोटो : BHIMTAL

मनाघेर में मैराथन दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करती ब्लॉक प्रमुख आशा रानी। संवाद

मनाघेर में मैराथन दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करती ब्लॉक प्रमुख आशा रानी। संवाद- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed