फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lokarpan By CM Dhami in Pithauragarh

मुख्यमंत्री ने किया 11334.07 लाख रुपये की लागत के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Thu, 26 May 2022 12:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Lokarpan By CM Dhami in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम धामी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 11334 लाख रुपये की लागत के कुल 47 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह के परिजनों को सम्मानित भी किया। इनमें हंसा रावत समेत उनके कई परिजन भी शामिल थे।
विज्ञापन



गुंजी में बुधवार को साइकिल रैली को रवाना करने के बाद पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने डीआरडीओ में 7284 लाख रुपये लागत की 28 योजनाओं का लोकार्पण और 4050 लाख रुपये की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें विकास कार्यों को प्राथमिकता से कर रही हैं। सीमांत का जिला अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा है। यहां विकास की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए इनरलाइन पास जारी करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमांत के अंतिम क्षेत्र में खड़े व्यक्ति तक भी सरकार पहुंची है। ऐसी योजनाएं बनी हैं जिसका लाभ वास्तविक जरूरतमंद को मिल सके। इसके बाद उन्होंने महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने गुंजी में आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए इनरलाइन पास जारी करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ भी किया।



कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगरपालिका राजेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, डीएम आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम फिंचा राम चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed