{"_id":"6618d6af53107652e305c428","slug":"uttarakhand-news-water-problem-from-haldwani-to-nainital-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए मारामारी: हल्द्वानी में तीन नलकूप अब भी खराब, दस टैंकरों से बंटवाया पेयजल; नैनीताल का भी हाल बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए मारामारी: हल्द्वानी में तीन नलकूप अब भी खराब, दस टैंकरों से बंटवाया पेयजल; नैनीताल का भी हाल बेकार
Fri, 12 Apr 2024 12:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:07 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को लोगों को पानी के लिए परेशान रहना पड़ा। विभाग की ओर से 10 टैंकरों के माध्यम से पानी बांटकर आपूर्ति कराई गई। सिंचाई के तीन नलकूप बृहस्पतिवार को भी ठीक नहीं हो पाए। जिससे लोग परेशान है।
विज्ञापन
जल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र और ईद के मौके पर बृहस्पतिवार को लोगों को पानी के लिए परेशान रहना पड़ा। विभाग की ओर से 10 टैंकरों के माध्यम से पानी बांटकर आपूर्ति कराई गई। सिंचाई के तीन नलकूप बृहस्पतिवार को भी ठीक नहीं हो पाए। गर्मी में त्योहार के दिनों में भी शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बरकरार है। बृहस्पतिवार को बजूनियाहल्दू और कमलुवागांजा मेहता, गौलापार बाजखेड़ा का नलकूप खराब रहने से समस्या बनी रही। तीन टैंकरों के माध्यम से यहां पानी बांटकर आपूर्ति कराई गई तो वहीं जल संस्थान के सात टैंकरों से राजपुरा, हिम्मतपुर, दमुवाढूंगा और साबरी मस्जिद क्षेत्र में आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन
जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि गर्मी में लाइनों में प्रेशर कम होने और लीकेज की समस्या होने से पेयजल किल्लत हो रही है। प्रभावित इलाकों में टैंकर भेजे जा रहे हैं। इधर, जल संस्थान के हेल्पलाइन नंबर में बृहस्पतिवार को पेयजल संबंधी छह शिकायतें पहुंचीं। चौफुला चौराहा, दमुवाढूंगा, जज फार्म, शनिबाजार और कठघरिया में पेयजल संकट से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, चुनाव ड्यूटी में जरूरत को देखते हुए जल संस्थान ने चार टैंकरों के माध्यम से पानी बंटवाया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ होगी FIR, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, गोपनीय रहेगी पहचान
विज्ञापन
उधर, बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में गर्मी शुरू होने के साथ पेयजल समस्या बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। जोग्याड़ी गांव की ग्राम प्रधान शीला देवी ने बताया कि हर घर जल हर घर नल योजना का पानी लोगों के घरों तक नही पहुंचने से ग्रामीणों को जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि जल संस्थान का पानी सप्ताह में एक दिन आने से 40 परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पेयजल समस्या को हल करने की मांग की है। इधर, सीम गांव में भी पानी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। गांव का हैंडपंप भी खराब होने से ग्रामीण जलस्रोत और गधेरों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
नैनीताल में महिलाएं ढो रहीं पानी
नैनीताल। अप्रैल माह में पारा चढ़ने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल की समस्या शुरू होने लगी है। नगर के प्राणी उद्यान परिक्षेत्र में पानी नहीं आने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से कम पानी आ रहा था। वहीं नैनीझील का गिरता जलस्तर भी पानी की समस्या का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। महिलाओं को पानी के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सुबह होते ही महिलाएं बर्तन लेकर सरकारी टैंक पर नंबर लगाकर पानी भर रहीं हैं।
जू क्षेत्र निवासी गीता देवी कहना है बीते एक सप्ताह से नगर में पानी की समस्या बनी हुई है। प्राणी उद्यान क्षेत्र निवासी भावना रौतेला का कहना है कुछ दिनों से पानी कम आ रहा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के एई डीएस बिष्ट का कहना है कि जू परिक्षेत्र में पानी की समस्या का मामला सामने आया है, तकनीकी दिक्कतों के चलते समस्या आई थी, जिसे ठीक किया जा रहा है। संवाद