फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Locked lock in the school of Chandrakot village for 13 days

 13 दिनों से चंद्रकोट गांव के स्कूल में लटका है ताला

Thu, 06 Apr 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Thu, 06 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Locked lock in the school of Chandrakot village for 13 days
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामसभा चंद्रकोट के तोक सोनली में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिछले 13 दिनों से बंद पड़ा है और स्कूल के मुख्य द्वार पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में अभिभावक न तो अपने बच्चों का इस स्कूल में दाखिला करा पा रहे हैं और न ही उन्हें टीसी आदि मिल रही है। इससे अभिभावकों में भारी गुस्सा है। 
ग्रामीणों ने बताया कि सोनली स्कूल में वर्तमान में 13 बच्चे अध्ययनरत हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए एकमात्र शिक्षक तैनात है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती 24 मार्च से स्कूल में ताले लटके हुए हैं। अभिभावकों का कहना है कि ब्लाक का दूरस्थ तोक होने के कारण कुछ साल पहले यहां स्कूल खोला गया था। आरोप है कि दूरस्थ तोक में स्थित इस स्कूल में न तो विभागीय अधिकारी पहुंचते हैं और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। जिसके चलते हमेशा अव्यवस्था हावी रहती है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद होने के कारण वह न तो यहां नए एडमिशन करा पा रहे हैं और न ही अपने पाल्यो को दूसरे स्कूल में दाखिले के लिए उन्हें टीसी ही मिल रही है।  अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष कैलाश डार्बी, ग्राम प्रधान भागुली देवी, जगदीश चंद्र, बहादुर राम, कुंदन सिंह, राजू, प्रेमा देवी आदि ने विभागीय अधिकारियों से बंद पड़े स्कूल को खुलवाने और पठन पाठन सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनली के कई दिनों से बंद होने की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। पूर्व में ग्रामीणों ने शिक्षक के न आने की शिकायत की थी जिसके बाद जितवापीपल स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य को दो बार सोनली भेजा गया लेकिन तब वहां शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद मिला था। यदि स्कूल लंबे समय से बंद है तो इसकी जांच कराई जाएगी और शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई होगी। 
एके वर्मा, बीईओ, बेतालघाट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed