फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Local weather stations will be increased in Nainital for crop insurance.

Nainital News: नैनीताल में फसल बीमा के लिए बढ़ेंगे स्थानीय मौसम केंद्र

Fri, 13 Mar 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Local weather stations will be increased in Nainital for crop insurance.
नैनीताल। जिला प्रशासन ने फसल बीमा का लाभ किसानों तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब स्थानीय स्तर पर मौसम की सटीक जानकारी जुटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य फसल नुकसान के आकलन में पारदर्शिता लाना और किसानों को समय पर बीमा मुआवजा दिलाना है।
विज्ञापन




वर्तमान में, मौसम संबंधी सटीक आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाता है। इससे किसानों को बीमा का लाभ मिलने में कठिनाई आती है। फसल बीमा में मौसम केंद्र अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये केंद्र वर्षा, तापमान, आर्द्रता और हवा की गति का वास्तविक डेटा प्रदान करते हैं। इस डेटा से ऑटोमैटिक रेनगेज के माध्यम से फसल खराबी की पुष्टि होती है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि सरकार की ओर से अब स्थानीय मौसम केंद्रों की संख्या बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इससे क्षेत्र में बारिश, ओलावृष्टि और अन्य मौसम संबंधी घटनाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी। यह पहल किसानों के लिए बीमा प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाएगी। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में समय पर मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed