फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Live patient declared dead in STH

Nainital News: एसटीएच में जीवित मरीज को बताया मृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Live patient declared dead in STH
हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती लामाचौड़ क्षेत्र निवासी व्यक्ति को मृत बताने का मामला सामने आया है। इसे लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। अब अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


लामाचौड़ निवासी एक व्यक्ति को तीन सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह जब रिश्तेदार मरीज को देखने पहुंचे तो वहां के चिकित्सा कर्मी ने मृत बता दिया। इससे परिवार में खलबली मच गई। बाद में पता चला कि वह जीवित है। इस बाबत मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि परिजनों के पहुंचने पर त्रुटिवश स्टाफ ने उस व्यक्ति को मृत बता दिया था, वैसे यह नहीं होना चाहिए था। इस प्रकरण में सभी पहलू को देखा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीएस तितियाल का कहना है कि अभी कोई शिकायत पत्र नहींं मिला है। प्रकरण संज्ञान में आया है और मामले की जांच कराई जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed