{"_id":"701b4164d0705042a012d8675af28597","slug":"litter-struck-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से पटा शहर, चारों तरफ दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े से पटा शहर, चारों तरफ दुर्गंध
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौलापार बाईपास स्थित आरक्षित वन भूमि पर कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध लगाने से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। पूरा शहर कूड़ाघर में बदल गया है। नगर निगम के डस्टबिन कूड़े से भर गए हैं। डस्टबिन खाली नहीं होने से लोगों ने सड़क पर ही कूड़े के ढेर लगाने शुरू कर दिए हैं। डस्टबिन खाली कर कूड़ा फेंकने के लिए नगर निगम के पास कोई वैकल्पिक जगह नहीं है। लिहाजा, सफाई कर्मियों ने डस्टबिन की तरफ जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम के पास ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। गौलापार बाईपास में ट्रंचिंग ग्राउंड प्रस्तावित है यहीं वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शासन में लटकी है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निगम बाईपास स्थित आरक्षित वन भूमि में कूड़ा फेंक रहा था। आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह की शिकायत पर वन विभाग ने खुले में कूड़ा फेंकने पर निगम के उप नगर अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रंचिंग ग्राउंड को जाने वाले रास्ते में खाई खोद दी।
विज्ञापन
खाई खोदे जाने के बाद से निगम की कूड़ा गाड़ियां अब ट्रंचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंच पा रही हैं। कूड़ा फेंकने की दूसरी कोई वैकल्पिक जगह नहीं होने से निगम कर्मचारियों ने कूड़ा उठाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में निगम ने जगह-जगह डस्टबिन रखे हैं। सभी डस्टबिन कूड़े से भर चुके हैं। डस्टबिन से कूड़ा सड़क पर गिरकर ढेर लग गया है। आवारा जानवरों ने कूड़ा बिखेर दिया है, जिससे आसपास इलाके में दुर्गंध फैल रही है। जिन जगहों में डस्टबिन रखे हैं वहां से गुजरते वक्त नाक में रुमाल रखना पड़ रहा है। शहर से प्रतिदिन 85 टन कूड़ा निकलता है। यही हाल रहा तो कूड़े की दुर्गंध से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।
बुधवार से कूड़ा फेंकने की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की जाएगी। बाईपास में जहां-जहां लैंड फिलिंग होनी है वहां कूड़ा फेंका जाएगा। इसके बाद ऊपर से मिट्टी डालकर पाट दिया जाएगा। प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड की फाइल की पैरवी के लिए निगम के अधिकारी को देहरादून भेजा जा रहा है, ताकि निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड बन सके। - आरडी पालीवाल, मुख्य नगर अधिकारी