फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   List of registered hotels-home stays will be posted at the entrance of Nainital

काम की खबर: नैनीताल घूमने वालों के लिए नया अपडेट, अब कमरे के लिए नहीं भटकना पडे़गा इधर-उधर; जानें कारण

Thu, 23 May 2024 07:17 PM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 May 2024 07:17 PM IST
सार

गर्मी से बचने के लिए नैनीताल आने का प्लान कर रहें हैं तो ये खबर आपके काम की है। आपको नैनीताल आने के बाद इधर-उधर कमरे के लिए नहीं भटकना होगा। आप प्रवेश द्वार से ही होटलों व होम स्टे में कमरे की बुकिंग कर सकेंगे। 

विज्ञापन
List of registered hotels-home stays will be posted at the entrance of Nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप गर्मी से बचने और सुहावने मौसम में यादगार पल कैद करने के लिए नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। आपको नैनीताल आने के बाद इधर-उधर कमरे के लिए नहीं भटकना होगा। नैनीताल के प्रवेश द्वार से ही होटलों व होम स्टे में कमरे की बुकिंग कर सकेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की पहल पर शहर के प्रवेश द्वार में पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटलों व होम स्टे के नाम व मोबाइल नंबर की लिस्ट लगाई जाएगी। ताकि सैलानी आसानी से बुकिंग कर सकें।

विज्ञापन


दरअसल जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ती है, तो देश के विभिन्न प्रांतों से यहां सैलानी पहुंचे है। इन सैलानियों के साथ ही विदेशों से भी ग्रीष्मकालीन सीजन में पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ ही वाहनों का दबाव बढ़ता देख व शहर की छोटी-बड़ी सभी पार्किंग पैक होने पर वाहनों को शहर के प्रवेश द्वार में रोका जाता है। ऐसे में उन्हीं सैलानियों के वाहनों को प्रवेश दिया जाता है, जिनका शहर के होटलों में बुकिंग हो और यहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो। ऐसे में होटल एसोसिएशन की ओर से इस बार सैलानियों को यह सुविधाएं दी जा रही हैं कि वह रूसीबाई, नारायण नगर व पाइंस से भी होटलों व होम स्टे के कमरे बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: दूसरी जेल में भेजे जाएंगे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी, इस अनहोनी का है डर...पुलिस को मिले हैं इनपुट
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी से मिलेगा निजात
ऑनलाइन बुकिंग में कई बार पर्यटक ठगी का शिकार होते हैं। बीते वर्षों कई ऐसे केस सामने आए हैं, जहां सैलानियों ने ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर एडवांस रुपये दिए होते हैं। नैनीताल शहर पहुंचने पर मालूम होता है कि ऐसे कोई होटल या होम स्टे शहर में हैं ही नहीं। कई बार ऑनलाइन वेबसाइट में पार्किंग के साथ ही कई सुविधाएं दिखाई जाती हैं और वास्तव में ऐसा नहीं होता। जिससे विवाद की स्थिति भी बनती है।

होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन की पहल पर पहली बार नैनीताल शहर के प्रवेश द्वार रूसीबाई पास, नारायण नगर व पाइंस में होटलों व होम स्टे की लिस्ट लगाई जाएगी। इसमें होटलों व होम स्टे के नाम के साथ नंबर दर्ज होंगे, ताकि सैलानी यहां से भी कमरों की बुकिंग कर सकें।
- दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed