फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lisa factory burnt to ashes in fire

Nainital News: आग से लीसा फैक्टरी जलकर राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Lisa factory burnt to ashes in fire
रामपुर रोड में बेल बाबा के निकट लीसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।     संंजय कुमार
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा क्षेत्र में मेन हाईवे से 100 मीटर दूर लीसा फैक्टरी में शाम 5:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के दौरान फोम खत्म हो गया और पानी की ऊंची-ऊंची बौछार नाकाफी साबित हुई। छह फायर टेंडर ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास उमेश चंद्र डालाकोटी की डालाकोटी पेंट्स एंड केमिकल के नाम से लीसा फैक्टरी है। फैक्टरी में शाम करीब 5:30 बजे आग लग गई। तब आग बेहद हल्की थी और काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू करने की कोशिशें शुरू कर दीं। पर ज्वलनशील लीसा कुछ ही मिनट में धधकने लगा। मजूदरों ने पास स्थित खड़िया फैक्टरी में सूचना दी। वहां से 6:20 बजे फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद पहुंचे एक फायर टेंडर ने आग बुझाना शुरू किया। आग बढ़ने पर हल्द्वानी से दो और फायर टेंडर बुलाए गए। इसके बाद रुद्रपुर से दो और रामनगर से एक फायर टेंडर बुलाए गए। आग बुझाने के लिए फायर टेंडर ने दोबारा पानी भरने के लिए 18 चक्कर लगाए। 500 लीटर फोम के प्रयोग के बाद रात करीब 8:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

साहब, फोम मंगाइए, नहीं तो बुझ नहीं पाएगी आग
हल्द्वानी। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझा रहे थे। जैसे ही वह लीसे में लगी आग पर पानी डालते तो वह और भड़क जाती। इसके बाद पानी में फोम मिलाया गया। इस बीच फोम खत्म हो गया। इसके बाद रुद्रपुर, रामनगर और हल्द्वानी से 200 लीटर फोम मंगाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोन क्रशरों से लिया पानी, मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारी पहुंचे
आग लगने के बाद जब पानी खत्म होने लगा तो अधिकारी फायर हाइड्रेंट की बात करने लगे। इस बीच स्टोन क्रशरों से फायर टेंडर भरकर लाए गए। इससे आग बुझाने में मदद मिली। इधर घटना की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, तहसीलदार सचिन कुमार, सीओ नितिन लोहनी, सीएफओ गौरव किरार भी पहुंच गए।

नहीं बुझती आग तो हो सकता था बड़ा खतरा
आग लगने के दौरान फैक्टरी में कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। एक मजदूर ने बताया कि लीसा गर्म करने के दौरान उसमें आग पकड़ गई। कहा कि उनके मोबाइल भी जल गए। बुमश्किल वह दीवार फांदकर वहां से भागे। बता दें कि लीसा फैक्टरी के आसपास तीन खड़िया फैक्टरी हैं। साथ ही 50 मीटर की दूरी पर शराब का बड़ा गोदाम है। अगर आग फैलती तो शराब के गोदाम और अन्य फैक्टरी में आग पकड़ सकती थी।

गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटा
हल्द्वानी। फैक्टरी में आग लगने के दौरान वहां गैस सिलिंडर मौजूद था। आग पर काबू करने के बीच गैस सिलिंडर को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हमें शाम 6:20 बजे डायल 112 से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फौरन टीम को मौके पर रवाना किया गया और रामनगर व रुद्रपुर से भी फोम टेंडर मंगाए। अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी।

गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

रामपुर रोड में बेल बाबा के निकट लीसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।     संंजय कुमार

रामपुर रोड में बेल बाबा के निकट लीसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।     संंजय कुमार

रामपुर रोड में बेल बाबा के निकट लीसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।     संंजय कुमार

रामपुर रोड में बेल बाबा के निकट लीसा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।     संंजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article