फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Light to moderate rainfall may take up to one week

एक सप्ताह तक हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश 

Tue, 23 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Light to moderate rainfall may take up to one week
बारिश

पिछले छह दिनों से मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। कभी गर्मी और लू बेहाल कर रही है तो कभी तापमान घटने से राहत मिली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में एक सप्ताह के भीतर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में लैंड स्लाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण मौसम अधिक गर्म हो गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य तो न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चारधाम जाने वाले यात्रियों को लेकर प्रशासन को भी सचेत किया गया है। सरकारी अधिकारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed