फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Life shivering on the ground at the bus stand in haldwani

अंधेरी रात का काला सच: बस अड्डे पर जमीन पर ठिठुरती जिंदगी, मंजिल को जाने के लिए इंतजार करते यात्री

Tue, 12 Dec 2023 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

हल्द्वानी बस अड्डा परिसर के अंदर करीब 50 लोग लेटे थे। बाहर भी कई यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। परिसर के आसपास गंदगी का अंबार था। खाने की तलाश में घूम रहे लावारिस कुत्तों से भी यात्री बचते नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Life shivering on the ground at the bus stand in haldwani
जमीन पर ठिठुरती जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा में आपाधापी और शोरशराबा नहीं है। ठिठुरन भरे मौसम में बस अड्डे के परिसर में खुले आसमान के नीचे फर्श पर ठिठुरते हुए लोग दुर्गंध के बीच रात काटने के लिए मजबूर हैं। शायद इस उम्मीद के साथ जैसे कुछ समय बाद मंजिल को जाने के लिए बस मिल जाएगी।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम जब सोमवार रात बस अड्डे में व्यवस्थाएं देखने पहुंची तो परिसर के अंदर करीब 50 लोग लेटे थे। बाहर भी कई यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। परिसर के आसपास गंदगी का अंबार था। खाने की तलाश में घूम रहे लावारिस कुत्तों से भी यात्री बचते नजर आ रहे थे। बस अड्डे में सर्दी से बचने का कोई इंतजाम नहीं था। इस बीच गाड़ियों के हॉर्न को सुनकर कुछ यात्री उठ जाते हैं। बातचीत में कहते हैं कि इस समय कहां जाएं। होटल में ठहरने के लिए पैसा नहीं हैं। अगर होटल में ठहरेंगे तो बस का किराया कहां से आएगा?। समय काट रहे हैं, बस आए और हम किसी तरह घर पहुंच जाएं। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा के गोपाल सिंह बिष्ट खुले आसमान के नीचे बैठे हुए हैं। कहते हैं कि अल्मोड़ा से पहुंचे हैं, अब दिल्ली जाना है। बस का इंतजार कर रहे हैं। बिलासपुर से पहुंचे दीवान सिंह पिथौरागढ़ की बस के इंतजार में थे। टैक्सी के सफर के लिए कहते हैं कि किराया (950 रुपये) ज्यादा है। रोडवेज में करीब 450 में यह सफर हो जाता है। इसी बीच बस अड्डे पर पुलिसकर्मियों की चहलकदमी दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुलिसकर्मी यात्रियों से बातचीत करते हैं। आसपास राउंड लगाकर माहौल देखते हैं। परिसर से बाहर निकलते ही बस अड्डे के चौराहे पर पहुंचते हैं तो अलाव जला नजर आता है। कुछ यात्री आग सेंकते हुए बस अड्डे की तरफ आने वाली बसों के बाबत जानकारी लेते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed