{"_id":"639b85f7701d9d39670fcb37","slug":"life-imprisonment-went-missing-on-parole-haldwani-news-hld485411757","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: पैरोल पर गया आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी लापता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मचाई खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: पैरोल पर गया आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी लापता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मचाई खलबली
Fri, 16 Dec 2022 02:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 02:36 PM IST
सार
मोहम्मदपुर कुन्हारी लक्सर निवासी राजीव सैनी आईपीसी की धारा 302 के आरोप में हरिद्वार जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इसी साल दो दिसंबर को उसे 15 दिन की पैरोल मिली तो वह अपने घर पहुंच गया। बुधवार सुबह वह घर से बगैर बताए निकल गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरिद्वार जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी 15 दिन की पैरोल के बीच गायब हो गया। कैदी की ओर से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने संबंधी वीडियो वायरल करने के बाद परिजनों से लेकर पुलिस में खलबली मच गई है। यह वीडियो नैनीताल के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में बनाया गया है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होते ही कैदी के परिजन नैनीताल पहुंच गए। इसके बाद तल्लीताल पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। कैदी का मोबाइल और कुछ कागजात तो मिले लेकिन कैदी का कहीं पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर कुन्हारी लक्सर निवासी राजीव सैनी आईपीसी की धारा 302 के आरोप में हरिद्वार जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
इसी साल दो दिसंबर को उसे 15 दिन की पैरोल मिली तो वह अपने घर पहुंच गया। बुधवार सुबह वह घर से बगैर बताए निकल गया। देर शाम उसके परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो देखा जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कर रहा था। चूंकि यह वीडियो हनुमानगढ़ी क्षेत्र का था लिहाजा परिजनों ने इसकी सूचना नैनीताल पुलिस को दी और खुद भी तलाश में नैनीताल पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishikesh: अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली एम्स की नर्सिंग अफसर, छोटी बहन के साथ रहती थी किराए पर फ्लैट लेकर
परिजनों की सूचना पर तल्लीताल पुलिस ने बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को हनुमानगढ़ी की पहाड़ी के पीछे की ओर सर्च अभियान चलाया लेकिन पुलिस को कैदी के बारे में जानकारी नहीं मिली। सीओ विभा दीक्षित का कहना है कि हनुमानगढ़ी क्षेत्र में खोजबीन की गई है। इस दौरान कैदी का मोबाइल और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं लेकिन कैदी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।