फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Life imprisonment for rape convict

Nainital News: दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Sat, 22 Mar 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 22 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for rape convict
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट सुबीर कुमार की अदालत ने शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को कठोर आजीवन कारावास और 40,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न जमा करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने अर्थदंड की धनराशि में से 30,000 रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार पीड़िता ने 15 फरवरी 2022 को थाना रामनगर में नितीश नैनवाल निवासी ग्राम ढिकुली, गर्जिया थाना रामनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि बीते दो वर्षों से शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

सात फरवरी 2022 को नितीश उसे जिम कॉर्बेट सफारी पर ले गया। कहा कि वहां उसके कुछ दोस्त और लड़कियां भी आ रही हैं। सफारी नाइट स्टे वाली थी, लेकिन उसे इससे अंजान रखा गया और कोई दोस्त भी नहीं पहुंचा। सफारी के दौरान आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। आठ फरवरी को वह परिजनों को धनगढ़ी गेट पर बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गर्जिया पुलिस चौकी ले जाने व आरोपी को तलब करने पर वहां भी उसने सात दिन में शादी का वादा किया, लेकिन मुकर गया। पीड़िता के मुताबिक नितीश ने बाद में विवाह से इंकार कर दिया जबकि पूर्व में उसका बयान था कि वह जातपात को नहीं मानता। न्यायालय ने सजा के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को क्षतिपूर्ति धनराशि दिलाने के भी निर्देश दिए हैं। अभियोजन ने मामले में 17 गवाह पेश किए।
इन धाराओं में हुई सजा
धारा-376 (2) (एन) में आजीवन कठोर कारावास और 20,000 रुपये अर्थदंड।
एससी-एसटी एक्ट की धारा-3(2) (अ) में आजीवन कठोर कारावास, 20,000 रुपये अर्थदंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed