फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Letter sent to CM to reduce SIHM fees

Nainital News: एसआईएचएम की फीस कम करने के लिए सीएम को भेजा पत्र

Wed, 09 Apr 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 09 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to CM to reduce SIHM fees
रामनगर। रामनगर के सांवल्दे में स्थित राज्य होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईएचएम) की फीस कम करने की विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मांग की है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री को पत्र भेजकर डिप्लोमा और डिग्री की फीस 50 फीसदी कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला ने 15 करोड़ के इंस्टीट्यूट में छात्रों की संख्या महज 18 शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी का संज्ञान लेकर विधायक ने सीएम और पर्यटन मंत्री को पत्र भेजा। बिष्ट ने बताया कि सरकार ने करोड़ों की लागत से रामनगर में एसआईएचएम का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी होने के बावजूद भी यहां की फीस प्राइवेट कॉलेज से अधिक है जिसके चलते यहां छात्र अध्ययन के लिए नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फीस कम होगी तो विद्यार्थियों की इसमें रूचि बढ़ेगी और वह संस्थान में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed