{"_id":"683384b95fa7b1cb630fa299","slug":"lessons-entrepreneurship-venture-creation-universities-nainital-news-c-238-1-shld1023-114978-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राज्य के विवि में पढ़ाया जाएगा उद्यमिता व न्यू वेंचर क्रिएशन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राज्य के विवि में पढ़ाया जाएगा उद्यमिता व न्यू वेंचर क्रिएशन का पाठ
Mon, 26 May 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 26 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों में उद्यमिता व न्यू वेंचर क्रिएशन पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। पाठ्यक्रम के तहत युवाओं को नवाचार के तरीके बताए जाएंगे। स्वयं के स्टार्टअप के लिए सरकार युवाओं की आर्थिक मदद भी करेगी।
डीएसबी परिसर में पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया राज्य के श्रीदेव सुमन विवि, एसएसजे विवि व कुमाऊं विवि में यह पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने, व्यवसाय अवधारणा विकसित करने और एक व्यवहार्य व्यवसाय बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों व रणनीतियों का विश्लेषण करना है। जिसे भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) अहमदाबाद की ओर से उत्तराखंड राज्य में संचालित किया जा रहा है।
कुमाऊं विवि में इस सत्र से इस पाठ्यक्रम को शुरू किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत शुरू किए गए पाठ्यक्रम का स्नातक के विद्यार्थी लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
-
ऑनलाइन माध्यम से पाठ्यक्रम होगा संचालित
कुमाऊं विवि के नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर और भीमताल स्थित सर जेसी बोस तकनीकी परिसर में यह पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। ऑनलाइन माध्यम से यह पाठ्यक्रम संचालित होगा। पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उद्यमिता के गुर सिखाएं जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिले।