फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard trapped in wire in Tunikhal forest, case registered

Nainital News: तूनीखाल जंगल में वायर में फंसा तेंदुआ, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in wire in Tunikhal forest, case registered
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज के तूनीखाल के जंगल में तीन साल का तेंदुआ वायर में फंस गया। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, उसी दौरान तार से छूटकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। इस रेंज में करीब एक साल में तार में फंसने की दूसरी घटना है। शुक्रवार को टीम ने जंगल में कांबिंग की है।
विज्ञापन

वन विभाग को बृहस्पतिवार को किशनपुर रेंज में वायर में तेंदुआ फंसने की सूचना मिली थी, जहां पर तेंदुआ फंसा था वहां से आबादी वाला इलाका करीब है। जानकारी होने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जैसे ही तेंदुओं को ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश करने की तैयारी शुरू की गई, उसी समय तेंदुआ तार से छूटकर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद वन विभाग की टीम शाम होने के कारण वापस लौट आयी। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार सुबह से पूरे इलाके में कांबिंग की जा रही है, इसमें तेंदुए की तलाश की गई, इसके अलावा इलाके में कहीं और दूसरी जगह पर वायर तो नहीं लगे है उसकी भी जांच की गई है। प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जंगल में तार लगा हुआ था, इसमें तेंदुआ फंसा था। यह गंभीर मामला है, इस मामले में अज्ञात के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ज्ञात हो कि इसी रेंज में करीब एक साल पहले भी एक तेंदुआ वायर में फंसा था, जिसे ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू किया गया था। बाद में उसकी हालत ठीक होने पर पुन: जंगल में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed