फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard pounced on a young man riding a bicycle

साइकिल सवार युवक पर झपटा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounced on a young man riding a bicycle
साइकिल सवार युवक पर झपटा तेंदुआ
विज्ञापन

- पूछड़ी में तेंदुए की दहशत, पिंजरा लगाया
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के पूछड़ी में बृहस्पतिवार को तेंदुए ने साइकिल सवार पर झपटा मारा। गनीमत ये रही कि साइकिल सवार के पैर में तेेंदुए के नाखून लगे हैं। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है।
रामनगर के रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि ग्राम जोगीपुरा निवासी 41 वर्षीय ख्याली राम रामनगर में मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात को वह भी काम खत्म करने बाद युवक साइकिल से घर जा रहा था। जोगीपुरा के पास झाड़ियों से अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। ख्याली राम के शोर मचाने पर लोगों ने तेंदुए को जंगल में भगा दिया और घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि जोगीपुरा क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास न जाने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 12आरएनआर03पी - रामनगर अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल से पूछताछ करते हुए वन कर्मी।
फोटो संख्या 12आरएनआर04पी - रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed