फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard in Pande nawad

पांडेनवाड़ के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के खाली भवन में घुसा तेंदुआ, खलबली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Pande nawad
हल्द्वानी। पांडेनवाड़ स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित खाली एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार शाम तेंदुआ घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग, पुलिस, अग्निशमन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, घंटों तेंदुए को पकड़ने की कोशिश गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग की कई रेंजों की टीमों ने डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन

दो अप्रैल की शाम करीब सवा छह बजे वन विभाग को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के भवन में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग और पशु चिकित्सक तेंदुए को बेहोश करने के लिए गए। जहां से तेंदुआ भवन में घुसा था, उसी टूटे दरवाजे के पास पिंजरा भी लगाया गया लेकिन तेंदुआ फंस नहीं सका है। मौके पर भाखड़ा रेंज, गदगगिदया रेंज और हल्द्वानी रेंज से कई वन कर्मी पहुंचे। रविवार सुबह नए सिरे से ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके लिए दमकल की टीम से भी मदद मांगी गई और तीन मंजिला भवन में सीढ़ियों से तेंदुए की मूवमेंट को देखने के साथ ही बेहोश करने के लिए निशाना लगाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। ड्रोन की मदद से भी मूवमेंट जानने का प्रयास किया गया। वनाधिकारियों के अनुसार दो-तीन बार तेंदुआ दिखा, उसके बाद से मूवमेंट का पता नहीं चल रहा है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

भवन में तीस से अधिक कमरे
हल्द्वानी। जिस तीन मंजिला भवन में तेंदुआ घुसा है उसमें तीस से अधिक कमरे हैं। ऐसे में किस कमरे में तेंदुआ होगा, उसका पता लगाना चुनौतीपूर्ण है। खबर लिखी जाने तक टीम मौके पर जुटी थी, लेकिन तेंदुआ बाहर नहीं लिखा था। यह सेंटर सालों पहले बना था, पर उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी संख्या में लोग जुटे
हल्द्वानी। भवन में तेंदुए के घुसने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुुंच गए। वन दरोगा विपिन पलड़िया ने बताया कि लोगों से भवन से दूूर रहने का अनुरोध किया गया। आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। काफी कोशिश की गई लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। स्थानीय निवासी अनिल चौहान ने बताया कि पीएचसी से कुछ दूरी पर ही जंगल है, तेंदुआ वहीं से आया होगा। स्थानीय निवासी भवान बिष्ट का कहना था कि कई दिनों से इलाके में तेंदुए की मूवमेंट हो रही थी। इसकी जानकारी जंगलात को दी गई थी।

निशाना लगाया, सफलता नहीं मिली
हल्द्वानी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम को एक बार तेंदुआ दिखाई दिया। पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए पर निशाना भी लगाया लेकिन निशाना चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed