फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard boy was dragged twenty feet

बालक को बीस फीट तक खींच ले गया तेंदुआ

Mon, 23 Mar 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Mon, 23 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard boy was dragged twenty feet

विज्ञापन

कैलाखान से लगे चांदमारी क्षेत्र में खेलने गए बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह उसे बीस फीट तक खींच ले गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने और पत्थर मारने पर वह जंगल में भाग गया। किशोर को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने, पत्थर व डंडे से आक्रमण के चलते गुलदार घायल को छोड़ फरार हुआ। लोगों का कहना है कि तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ था।


कैंट निवासी अक्षय कुमार (10) पुत्र मोहन प्रकाश रविवार को अपने दोस्तों के साथ चांदमारी क्षेत्र में क्रिकेट खेलने गया था। इसी बीच वह मैदान से लगे जंगल में बुरांश के फूल तोड़ने लगे, तभी अचानक एक तेंदुआ दहाड़ते हुए उनके समीप आ गया। बच्चे संभल पाते तेंदुए ने अक्षय की गर्दन दबोच ली और उसे 20 फीट तक खींच ले गया। तभी बच्चों ने शोर मचाया तथा पत्थर से गुलदार पर हमला किया। वहां मौजूद युवक पंकज ने समीप में पड़ी लकड़ी से गुलदार पर प्रहार कर दिया, इस पर तेंदुआ फरार हो गया। किसी तरह घायल अक्षय को मुख्य मार्ग तक लाया गया। जहां से जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। डा. एमएस दुग्ताल ने बताया उसकी गर्दन पर गहरा जख्म है।
विज्ञापन



 घटना के बाद से अक्षय बेसुध है, उसकी मां उमा सहमी हुई है। तेंदुए पर लकड़ी से वार करने वाला पंकज दहशत में हैं। वह किसी से बात भी नहीं कर रहा, बस गुम सा है। इधर, बच्चे के उपचार और तीमारदारी में लगे पूरन मेहरा, बहादुर रौतेला, नैना वन रेंजर मनोज पांडे, मनोरा रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया सुशीला तिवारी अस्पताल में अक्षय का आपरेशन हुआ। इनके अलावा क्षेत्र के सतीश, भाष्कर नेगी, बलवंत सिंह, कमल, पूरन राजपूत, पंकज, सतीश चंद्र, ललित सिंह, निधि पांडे का कहना है कि तेंदुए के मुंह खून लग गया है। अब वह क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने वन विभाग से इसे पकड़ने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट:-22एनटीएल11से15पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed