फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacks scooter rider, narrowly escapes

Nainital News: स्कूटी सवार पर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बचा

Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks scooter rider, narrowly escapes
रामनगर/गरमपानी। गर्जिया मंदिर समिति में कार्यरत गोविंद बधानी बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे स्कूटी से गर्जिया मंदिर की ओ जा रहे थे। जब वह लोनिवि मोड़ पर पंपापुरी के पास पहुंचे तो जंगल से निकलकर एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। स्कूटी की रफ्तार तेज होने से वह बाल-बाल बच गए और तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। पूर्व छात्रसंघ सचिव नवीन सुनेजा ने कोसी रेंज कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी। इधर रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि वन कर्मियों की गश्त मौके पर बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इधर गरमपानी में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित खीनापानी में एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कोसी नदी किनारे तेंदुए ने अनूप जीना के कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed