फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leaving your own house, you will light diyas in the homes of others.

खुद का घर छोड़ दूसरों के घरों में जलाएंगे दीये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Leaving your own house, you will light diyas in the homes of others.
भीमताल (नैनीताल)। आपदा ऐसा जख्म दे जाएगी कि लोगों को खुद का घरबार छोड़ दूसरों के घरों में महालक्ष्मी पूजन के साथ दीये जलाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पिछले महीने दैवी आपदा में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक पांडेछोड़ के 32 परिवारों के घरों में मलबा घुस गया था। इसके बाद से वह घरबार छोड़ रिश्तेदारों और स्कूलों में रात काटने को मजबूर हैं। आपदा से इस बार इन सबकी दीपावली की रौनक फीकी पड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि वह महालक्ष्मी पूजन के दिन घरों के बाहर दीये जलाकर वापस आ जाएंगे। वहीं रामगढ़ के झूतिया और सकुना गांव के साथ ओखलकांडा के थलाड़ी गांव में भी दीपावली की रौनक नहीं है।
पांडेछोड़ के ग्रामीणों की पीड़ा
- आपदा ने हमें दीपावली से पहले अन्य घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। दिवाली पर घर के बाहर दीये जरूर जलाएंगे पर घर के अंदर लक्ष्मी पूजन नहीं कर पाएंगे। इस बार दीपावली फीकी पड़ गई। - तुलसी देवी
विज्ञापन

- इस बार खुशियों का त्योहार दीपावली की रौनक आपदा ने फीकी कर दी है। आपदा ने ऐसा मंजर दिखाया कि दीपावली भी घर में नहीं मना पा रहे हैं। - भवानी देवी
- हर बार दीपावली पर परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन और दीये जलाकर खुशियां मनाया करते थे लेकिन इस बार आपदा ने ऐसा कहर बरपाया कि सब उम्मीदें खत्म कर दीं। - जीवन चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपावली से पहले बहुत अरमान सजाए थे लेकिन अचानक आई आपदा ने दीपावली की रौनक फीकी करने के साथ हमारी उम्मीदों को इस बार खत्म कर दिया है। - सरोज देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed