फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leaving aside the disaster, the government was busy capturing the panchayats: Yashpal

आपदा छोड़ पंचायतों पर कब्जा करने में जुटी थी सरकार : यशपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Leaving aside the disaster, the government was busy capturing the panchayats: Yashpal
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि नैनीताल, बेतालघाट, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में पुलिस के संरक्षण में पंचायत चुनाव दागदार किया गया। सरकार के संरक्षण में इस कृत्य ने देवभूमि उत्तराखंड को कुशासन वाले राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया। ये घटनाएं तब हो रही थीं, जब उत्तरकाशी के धराली में आपदा से तबाही मची थी। सरकार और भाजपा का ध्यान, आपदा राहत के बजाय पंचायत सदस्यों के अपहरण पर लगा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार निष्पक्ष चुनाव कराने में असफल रही है। राज्य सरकार ने अपने अधिकारियों और उत्तराखंड पुलिस के बल पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को डरा-धमकाकर अगवा किया और पंचायतों पर कब्जा किया। नेता प्रतिपक्ष के अनुसार विपक्ष चाहता था कि प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत चर्चा हो। सरकार ने यहां भी निराश किया। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बिना विधानसभा सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed