फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leader of opposition sought justice from Goljyu Dev

Nainital News: नेता प्रतिपक्ष ने गोल्ज्यू देव से मांगा न्याय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Leader of opposition sought justice from Goljyu Dev
हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का घटनाक्रम कोर्ट के बाद अब गोल्ज्यू के दरबार पहुंच चुका है। कांग्रेस इसे न्याय की लड़ाई बता रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये गोल्ज्यू देवता के दरबार में अपनी पर्ची लगाने तथा न्याय मांगने की बात कही है। उन्होंने लिखा ''''हे गोल्ज्यू देवता!, आप न्याय के देवता हो, आप ही इंसाफ करो...।''''
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले दिनों नैनीताल के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जो कुछ घटा है। ऐसी अराजकता उत्तराखंड की राजनीति में पहले कभी किसी ने नहीं देखी थी। दिनदहाड़े पुलिस की नजरों के सामने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया। इससे वह अत्यंत आहत हैं। कहा कि यह न्याय के देवता गोल्ज्यू की भूमि है। जो हर आंसू, हर याचना का प्रतिकार करते हैं। उन्हें विश्वास गोल्ज्यू देवता जरूर न्याय करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed