फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lasting parking of 400 vehicles will be built on Rusi Bypass

रूसी बाईपास पर बनेगी 400 वाहनों की स्थायी पार्किंग

Tue, 19 Feb 2019 01:51 AM IST
Madan Singh अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Madan Singh Updated Tue, 19 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lasting parking of 400 vehicles will be built on Rusi Bypass
डेमो - फोटो : डेमो
जाम एवं पार्किंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सरोवर नगरी से करीब दो किमी दूर हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर स्थित रूसी बाईपास पर 400 छोटे और बड़े वाहनों (बस ट्रक आदि) की पार्किंग बनाई जाएगी। डीएम विनोद कुमार के निर्देश पर लोनिवि ने इसके लिए टेंडर निकाल दिए हैं। 28 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इसी सीजन से सीसीटीवी की निगरानी में वाहन खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन



गर्मियों में काफी संख्या में देश भर से पर्यटक नैनीताल घूमने आते हैं। इस कारण यहां वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। पार्किंग की समस्या होने से अधिकतर पर्यटकों को वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं, इस कारण पुलिस को इन वाहन चालकों का चालान भी काटना पड़ता है। वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण बीते वर्ष बारिश के दौरान लोअर माल रोड का एक हिस्सा टूटकर नैनी झील में समा गया था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम ने रूसी बाईपास पर बड़ी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यहां कार, बस, ट्रक, बाइक समेत लगभग 400 वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी। वाहनों की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी लगाए जाएंगे और चौकीदारों की तैनाती होगी। मौके पर सफाई रखी जाएगी और शौचालय भी बनाया जाएगा। रूसी बाईपास पर वाहन खड़े करने वाले पर्यटकों को शटल सेवा से नगर में लाया जाएगा। इससे सरोवर नगरी में बढ़ते वाहनों के दबाव को कम किया जा सकेगा। साथ ही माल रोड भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर में सिर्फ डीएसए मैदान में ही चौपहिया वाहन पार्क किए जाते हैं, इसका किराया 100 रुपये प्रति वाहन है। रूसी बाईपास पर बनने वाली पार्किंग का किराया इस पार्किंग से कम हो सकता है।



रूसी बाईपास पर पार्किंग बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस सीजन से वाहनों की रूसी बाईपास पर स्थायी पार्किंग बना दी जाएगी। -सीएस नेगी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed