फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Last farewell to Lieutenant Colonel Nilesh with military honors

सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश को दी अंतिम विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to Lieutenant Colonel Nilesh with military honors
रामनगर (नैनीताल)। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश कपिल को रामनगर विश्राम घाट में रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ले. कर्नल को पुत्र चिराग और पुत्री दीया ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। श्मशानघाट पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विधायक और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं सैन्य अधिकारियों ने गमजदा परिवार को ढाढ़स भी बंधाया।
विज्ञापन

सात मई को कुपवाड़ा में परेड के दौरान एक्सरसाइज करते समय हार्टअटैक से लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश कपिल का निधन हो गया था। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके ससुराल छोई लाया गया, जहां परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उन्हें रामनगर श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ले. कर्नल के परिवार में मां शांति देवी, बहन पूजा मिश्रा, भाई आदर्श कपिल, पत्नी लता, बेटा चिराग और बेटी दीया हैं। पिता भुवन कपिल का देहांत हो चुका है। बेटा चिराग इंजीनियरिंग की पढ़ाई, जबकि बेटी दीया आर्मी स्कूल दिल्ली में दसवीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन

ले. कर्नल निलेश कपिल को श्रद्धांजलि देने वालों में डीआरडीओ दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल जेएस राठौर, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नेवी) आरएस धपोला, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ पंकज गैरोला, उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग रामनगर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत, मेजर आरवी सिंह, कोतवाल रवि सैनी, कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी (सेना पदक), कैप्टन पूरन बिष्ट, कैप्टन ओमप्रकाश देवरानी, कैप्टन राम सिंह बिष्ट, सूबेदार मेजर दामोदर जोशी, सब इंस्पेक्टर बीरेन्द्र बिष्ट, सीएचएम मंगल सिंह, हवलदार आरएस परगाईं, भगवत सिंह चौहान, नवेन्दु मठपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल योद्धा कपिल को सेनाध्यक्ष ने किया था सम्मानित
रामनगर। ले. कर्नल निलेश की प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई थी। यमनीपाल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद उनका चयन 1994 में ओटीए चेन्नई में हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उनकी नियुक्ति 14 मराठा लाइट इन्फैन्ट्री में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई। सन 2001 में ले. कर्नल निलेश का विवाह मदनपुर कुमी छोई निवासी विपिन छिम्वाल की पुत्री लता से हुआ था। ले. कर्नल निलेश ने कारगिल युद्ध और अन्य सैन्य ऑपरेशन में अपनी वीरता का परिचय दिया, जिसके फलस्वरूप उन्हें इस अदम्य पराक्रम के लिए उन्हें सेनाध्यक्ष की ओर से प्रशस्ति पत्र और अन्य अलंकरणों से भी सम्मानित किया गया। ले. कर्नल निलेश कपिल की नियुक्ति फरवरी 2020 को कुपवाड़ा स्थिति स्टेशन हेडक्वाटर्स जांगली में एडम कमांडेंट के पद पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed