फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landslide continues in Ballia drain for one month

बलिया नाले में एक माह से जारी है भूस्खलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Landslide continues in Ballia drain for one month
नैनीताल में बलिया नाले में हुआ भूस्खलन। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बलियानाले में एक माह से लगातार भूस्खलन हो रहा है। नाले के ट्रीटमेंट के लिए इसरो, जीएसआई और जाइका की टीमें यहां सर्वे कर चुकी हैं, लेकिन अब तक ट्रीटमेंट शुरू नहीं होने से खतरा बना है। खतरे की जद में आए अधिकतर परिवारों को पूर्व में ही दुर्गापुर में विस्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बलियानाले में हर साल बारिश के दौरान भूस्खलन होता है। बीते वर्ष भीषण बारिश के चलते नाले में भारी भूस्खलन हुआ था। इससे 15 से ज्यादा घर नाले में समा गए थे। इस वर्ष भी बारिश शुरू होने के साथ ही नाले में भूस्खलन शुरू हो गया है। बीते वर्ष की अपेक्षा कम बारिश होने की स्थिति पहले जैसी भयावह तो नहीं है, लेकिन भूस्खलन बंद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बीते दिनों खतरे की जद में आए लोगों को दुर्गापुर में विस्थापित कर दिया था। कुछ घरों को तोड़ दिया गया था तो कुछ घरों को खाली करवाकर उनमें ताला लगा दिया गया था। लगभग एक माह से नाले में लगातार भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार को बारिश के कारण भूस्खलन बढ़ गया था। बुधवार को नगर में धूप खिलने के बाद भी भूस्खलन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलियानाले में सामान्य है भूस्खलन की स्थिति
नैनीताल। तहसीलदार भगवान सिंह चौहान बुधवार को बलियानाले का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि नाले में भूस्खलन की स्थिति सामान्य है। बुधवार को ज्यादा भूस्खलन नहीं हुआ है। उन्होंने नाले में हो रहे निर्माण कार्यों की भी स्थिति देखी। तहसीलदार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दो होमगार्ड नीचे और दो ऊपर की तरफ लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed