फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landslide continued in the rain from the hill of the cold road

लोनिवि ने पालीथीन बिछाई तो पालिका ने कराया तारबाड़ठंडी सड़क की पहाड़ी से बारिश में होता रहा भूस्खलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Landslide continued in the rain from the hill of the cold road
नैनीताल। ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास पहाड़ी में बुधवार को भी बारिश के दौरान रुक रुक कर भूस्खलन होता रहा। हालांकि डीएम के निरीक्षण के बाद लोनिवि और पालिका ने मौके पर अस्थायी कार्य शुरू कर दिए हैं। लोनिवि ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पॉलीथिन बिछा दी है, जबकि पालिका की ओर से प्रभावित क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर तारबाड़ कर दिया गया है ताकि लोगों की आवाजाही न हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से पाषाण देवी मंदिर के पास की पहाड़ी दरक रही है। चार दिन तक इस पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों की जद में आने से कई पेड़, बिजली के पोल, तार और सड़क किनारे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को दिनभर हुई बारिश के दौरान भी पहाड़ी से रुक रुक कर भूस्खलन होता रहा। इस कारण मौके पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराए जा सके हैं। बताया कि बारिश रुकने के बाद सड़क से मलबे को हटा दिया जाएगा। फिलहाल सड़क के दोनों ओर तारबाड़ कर दिया है ताकि लोगों की आवाजाही न हो सके।
विज्ञापन

वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि केपी छात्रावास के सामने से नीचे की ओर क्षतिग्रस्त पहाड़ी में पालीथिन बिछाई गई है ताकि बारिश का पानी जमीन में न पहुंच सके। बताया कि जल्द ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगर्भ वैज्ञानिकों के साथ मिलकर मौके का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही सड़क से मलबा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed