Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Landslide again on Hadakhan Road, 50 meters slide down the hill

Haldwani News: हैड़ाखान मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन, 50 मीटर नीचे खिसकी पहाड़ी, पांच दिन से नहीं खुली सड़क

Sun, 20 Nov 2022 05:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 05:04 PM IST
सार

मलबा हटाने के दौरान पहाड़ी में कई दरारें देखी गईं थीं। इसके बाद लोनिवि ने भू-वैज्ञानिकों को बुलाया था। शुक्रवार को भू-वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को मलबा हटाने का काम तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Haldwani News: Landslide again on Hadakhan Road, 50 meters slide down the hill
हेड़ा खान रोड पर आया मलवा। संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में हैड़ाखान जाने वाली सड़क पांच दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। शनिवार को दोबारा उसी जगह भूस्खलन हुआ और 50 मीटर सड़क पर मलबा आ गया है। उधर भू-वैज्ञानिकों ने प्रारंभिक रिपोर्ट लोनिवि को सौंप दी है। इसमें पूरी पहाड़ी को संवेदनशील बताया गया है। इधर लोनिवि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि सड़क को कैसे बनाया जाए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मलबा हटाने के दौरान पहाड़ी में कई दरारें देखी गईं थीं। इसके बाद लोनिवि ने भू-वैज्ञानिकों को बुलाया था। शुक्रवार को भू-वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को मलबा हटाने का काम तुरंत रोकने के निर्देश दिए। कहा कि मलबा हटाया तो पूरी पहाड़ी नीचे आ सकती है। शनिवार को भूस्खलन की जगह दोबारा मलबा आ गया। 50 मीटर सड़क पर मलबा आने से अब सड़क खुलना मुश्किल लग रहा है। उधर भू-वैज्ञानिकों ने प्रारंभिक रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। इसमें कहा गया है कि पूरी पहाड़ी संवेदनशील है। ये कभी भी नीचे गिर सकती है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी में दरारें आ गई हैं। भू-वैज्ञानिकों की राय पर सड़क खोलने का काम रोक दिया है। कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट मिल गई है जिसमें पहाड़ी को संवेदनशील बताया गया है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सड़क खुलना मुश्किल है। देखा जाएगा कि पहाड़ी में सुरक्षात्मक उपाय कराकर सड़क खोली जाए। या सड़क का अलाइमेंट बदला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed