{"_id":"6828ebb7b7517b5aaf075367","slug":"landlord-had-gone-wedding-thieves-stole-jewelry-cash-haldwani-news-c-8-1-hld1044-565131-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शादी में गए थे मकान मालिक, चोरों ने उड़ाया जेवर और कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शादी में गए थे मकान मालिक, चोरों ने उड़ाया जेवर और कैश
Sun, 18 May 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 18 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी के जय सिंह दीवान विहार में मकान मालिक शादी में गंगोलीहाट गए थे। इस बीच मौका पाकर चोर एक लाख नकदी के अलावा कीमती सामान ले गए। आठ मई को हुई घटना में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है।
जयसिंह दीवान विहार निवासी हरिश्चंद्र पाठक ने बताया कि उनके घर में शादी समारोह था। इस पर परिवार के लोगों के साथ वह आठ मई को पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट चले गए। वहां से वापस लौटे तो घर की खिड़की की जाली कटी और ग्रिल कटी हुई थी। वहीं से चोर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। घर से लगभग एक लाख रुपये नकद, एक तोले से ज्यादा जेवर चोरी हुए हैं। घर में चोरों ने तोड़फोड़ भी की। घर से औजार आदि सामान भी उठाकर ले गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।