फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Land owner challaned for illegal plotting, ban imposed on sale and purchase of land

Nainital News: अवैध प्लॉटिंग करने पर भू स्वामी का चालान, जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Land owner challaned for illegal plotting, ban imposed on sale and purchase of land
हल्द्वानी। गौलापार के नवाड़खेड़ा में एक भू-स्वामी ने रेरा के नियमों का उल्लंघन करते हुए न केवल अवैध रूप से प्लॉटिंग की, बल्कि एक ही समुदाय के नौ लोगों को प्लॉट बेच दिए। मामले की जांच के बाद जिला विकास प्राधिकरण ने भू-स्वामी का चालान करते हुए उसके खाते से जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि नवाड़खेड़ा में एक व्यक्ति अवैध रूप से प्लॉटिंग कर जमीन की खरीद फरोख्त कर रहा है। डेमोग्राफी चेंज की कोशिश की शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने संबंधित अवर अभियंता को मामले की जांच सौंपी। अवर अभियंता ने 17 जून को प्राधिकरण के संयुक्त सचिव को जांच रिपोर्ट प्रेषित की। जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व गांव नवाड़खेड़ा में 0.107 हेक्टेयर भूमि माया कन्याल पत्नी चंचल सिंह कन्याल के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। जांच अधिकारी ने संयुक्त सचिव को बताया कि महिला का पति उक्त भूमि पर अवैध रूप से स्थल विकास व प्लॉटिंग का कार्य करने के बाद जमीन की खरीद फरोख्त कर रहा है। अवर अभियंता ने जांच रिपोर्ट में रेरा के नियमों का उल्लंघन होने की बात कहते हुए जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की संस्तुति की। जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी बाजपेयी ने बताया कि अवर अभियंता की रिपोर्ट के बाद संबंधित भू स्वामी का चालान करते हुए जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed