{"_id":"6747898c5e2162298a0f8134","slug":"lalkuan-anand-vihar-and-lalkuan-amritsar-trains-will-remain-canceled-from-december-to-february-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101167-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं-आनंद विहार और लालकुआं-अमृतसर ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं-आनंद विहार और लालकुआं-अमृतसर ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक रहेगी निरस्त
Thu, 28 Nov 2024 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। कोहरे छाने की आशंका के चलते रेलवे ने इज्जतनगर मंडल से संचालित दो एक्सप्रेस ट्रेनों को कुछ समय के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि लालकुआं जंक्शन से सप्ताह में दो दिन चलने वाली 15059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं लालकुआं से सप्ताह में एक दिन चलने वाली 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसम्बर से 22 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
-
विज्ञापन
-