फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lakshya and coach father DK Sen warmly welcomed in Haldwani

लक्ष्य और कोच पिता डीके सेन का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lakshya and coach father DK Sen warmly welcomed in Haldwani
डीएसडी बैडमिंटन हॉल में बच्चों के बीच लक्ष्य सेन। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। थॉमस कप विजेता टीम में शामिल लक्ष्य सेन और उनके कोच पिता डीके सेन को डीएसडी बैडमिंटन हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। लक्ष्य सेन ने कहा कि किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए नियमित अभ्यास, गुरु और अनुशासन का होना जरूरी है। इस दौरान लक्ष्य ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को संबोधित कर बच्चों को आटोग्राफ भी दिए।
विज्ञापन

लक्ष्य ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके कोच पिता का बड़ा हाथ है। यह लक्ष्य प्राप्त करना इतना आसान नहीं था लेकिन मेहनत के बल पर और टीम की एकजुटता से मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने युवा खिलाड़ियों और बच्चों से खूब प्रैक्टिस करने को कहा। उन्होंने बातों ही बातों में बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से खिलाड़ियों से बात करने पर उनका मनोबल बढ़ा है। वह अल्मोड़ा की बाल मिठाई पीएम को भेंट कर आए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन जनपद नैनीताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्य के साथ उनके पिता, भाई चिराग और माता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भव्य केक भी काटा गया। एसोसिएशन के आयोजक सचिव संजय डबराल, अध्यक्ष रितेश बिष्ट, महासचिव नरेंद्र भुटियानी, संरक्षक अतुल कुमार शर्मा, ललित गुप्ता और गिरीश शर्मा के अलावा हल्द्वानी के सभी बैडमिंटन एकेडमी के ऑनर और कोच शामिल रहे।
-
बच्चों ने खिंचवाए फ़ोटो, आटोग्राफ लिए
बच्चों ने लक्ष्य के साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी लिया। अपने बीच लक्ष्य को पाकर बच्चे काफी गदगद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed