{"_id":"5d2e2e358ebc3e6cf7221fee","slug":"laela-festival-begins-with-cultural-programs-bhimtal-news-hld3491863155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
भीमताल में सुंदर प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। हरियाली के प्रतीक भीमताल के पांच दिनी हरेला महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक संजीव आर्य और चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की। हालांकि, मूसलाधार बारिश के चलते हरेले महोत्सव में लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई। बावजूद इसके लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। सांस्कृतिक विभाग से पूरन बोरा की छोलिया टीम ने सुंदर प्रस्तुति दी। दिल्ली से आई हार्ड कोर टीम ने ‘जय जय श्री गणेशा’, सूचना विभाग से मां सरस्वती लोक कला समिति के विनोद कुमार की टीम ने ‘ओ कान्हा सो जा जरा’ समेत कई कुमाऊंनी गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। मेले में सभासद रामपाल सिंह गंगोला, सुनीता पांडे, भानु लोशाली, आशा उप्रेती, सीमा टम्टा, भुवन पडियार, ललित मेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया।
रोडवेज स्टेशन के लिए 25 लाख देने की घोषणा
महोत्सव के दौरान परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा भूमि उपलब्ध होते ही भीमताल के रोडवेज स्टेशन के लिए वह 25 लाख देंगे। चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने पार्किंग, रोडवेज स्टेशन, झील के सौंदर्यीकरण, नगर पंचायत के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रोडवेज स्टेशन के लिए जल्द भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही पार्किंग की समस्या हल कर शहरवासियों को सौगात देने को कहा। विधायक संजीव आर्य ने विकास कार्यों में साथ होने की बात कही।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से दुकानदार मायूस
मंगलवार को मेले में दिन भर मूसलाधार बारिश के चलते लोगों की आवाजाही कम रही, इससे दुकानदार, झूले व्यवसायी मायूस नजर आए। दुकानदारों ने बुधवार से मौसम खुलने पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई है।
ये रहे मौजूद
महोत्सव के दौरान मेलाधिकारी एसडीएम विनोद कुमार, पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, कांग्रेसी नेता पुष्कर मेहरा, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, नितिन राणा, कमला आर्या, बिड़ला निदेशक डॉ बीएस बिष्ट, एसएस नेगी, आशा आर्या, मुक्ता खड़का, आरके बाधवा, धर्मानंद जोशी आदि थे।
परिवहन मंत्री और विधायक ने किया पौधरोपण
महोत्सव में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य एवं विधायक संजीव आर्य ने भीमताल पर्यटन आवास गृह और मिनी स्टेडियम में पौधरोपण किया। परिवहन मंत्री ने सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष संदीप पांडे, संयोजक पवन साह, बीडी पलड़िया, पूरन बृजवासी, हिमांशु दानी, उमेश पाठक, विपिन पांडे, गंगा आर्य आदि थे।
महोत्सव में 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
भीमताल (नैनीताल)। महोत्सव में भागीरथी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शिविर लगाया। फाउंडेशन अध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर बुधवार को भी लगाया जाएगा। इस दौरान डॉ.पवन द्विवेदी, संदीप राठौर, पंकज बिष्ट, पंकज चिलवाल, सभासद सुनीता पांडे, शरद पांडे, भानु लोशाली, रवि कुमार आदि थे।