{"_id":"3e34b2abff91fd07082453079515b5f2","slug":"labour-minister-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हाल का विरोध, महिलाओं ने श्रम मंत्री को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हाल का विरोध, महिलाओं ने श्रम मंत्री को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को ताक पर रखकर आवासी कालोनी के बीचोंबीच बनाए जा रहे बैंक्वेट हाल से गुस्साई महिलाओं कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। श्रम मंत्री ने आबादी के बीच बैंक्वेट हाल नहीं बनने देने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। श्रम मंत्री ने सीओ आरएस हयांकी और एसडीएम को मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दुम्काबंगर बच्ची धर्मा की आवासी कालोनी सिंघल फार्म में दबंगई करते हुए नियमों को ताक पर रखकर बैंक्वेट हाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसका वहां रह रहे लोग शुरू सेे ही विरोध कर रहे हैं। रविवार को कालोनी की दर्जनों महिलाओं ने इस मांग को लेकर श्रम मंत्री दुर्गापाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि कालोनी के बीच में इस तरह का निर्माण गलत है। शादी के सीजन में शोर शराबा होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और लोगों नींद खराब होगी सो अलग। ग्राम प्रधान रुकमणि नेगी के नेतृत्व में श्रम मंत्री का घेराव करने वालों में आशा देवी, बसंती देवी, पार्वती देवी, लीला देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा भाकुनी, दीप टगडिया, उमा भट्ट, शांति देवी, नीमा बजेठा, पुष्पा असवार आदि महिलाएं थे।
विज्ञापन