फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "Lab on Wheels" will run to arouse interest in science and technology.

Nainital News: विज्ञान और तकनीक में रुचि जगाने के लिए चलेगी ''''लैब ऑन व्हील''''

Mon, 15 Apr 2024 05:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
"Lab on Wheels" will run to arouse interest in science and technology.
हल्द्वानी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि जगाने के लिए लैब ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के दो-दो जनपदों में कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। छह माह तक कार्यक्रम के संचालन के बाद शेष जनपदों में भी लैब ऑन व्हील दौड़ेगी। इसके लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि पूर्व में जारी की गई थी।
विज्ञापन

राज्य के कम संसाधन वाले सरकारी स्कूलों में प्रयोगशाला की पहुंच बनाने के लिए अगस्त्या फाउंडेशन बेंगलुरु की मदद से लैब ऑन व्हील कार्यक्रम चलाया जाएगा। कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए यह मोबाइल प्रयोगशाला की तरह काम करेगा। प्रत्येक वैन में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा छह से 10 के लिए विज्ञान की अवधारणाओं को मनोरंजक तरीके से समझाने के लिए विज्ञान और गणित किट के साथ प्रयोगात्मक संसाधन होंगे। इसमें टेलीस्कोप, लैपटॉप, फिल्म स्क्रीनिंग के लिए प्रोजेक्टर और स्क्रीन, विभिन्न विषयों पर विज्ञान वीडियो होंगे। विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में व्यावहारिक प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान सीखने और विद्यार्थियों में खोज दृष्टिकोण पैदा करने में मदद मिलेगी। ये मोबाइल प्रयोगशाला व्यावहारिक प्रदर्शनों, मॉडलों, गतिविधियों के माध्यम से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, गणित आदि में पाठ्यक्रम आधारित अवधारणाओं को सीखने की सुविधा प्रदान करेगी। इसमें प्रशिक्षित पर्यवेक्षक, प्रशिक्षक और ड्राइवर तैनात किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के संचालन के लिए 13 मार्च को सचिव शैलेश बगोली ने आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


नवाचार उत्सव और विज्ञान मेलों का होगा आयोजन
हल्द्वानी। लैब ऑन व्हील के जरिये विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सरकारी स्कूलों में पाठ्यक्रम पर आधारित व्यावहारिक प्रयोग किए जाएंगे। छात्रों की जिज्ञासा जगाने वाले मनोरंजक विज्ञान शो, दूरबीन से लाइव आकाश अवलोकन सत्र, नवाचार उत्सव, सहभागी कार्यशालाओं के साथ विज्ञान मेलों का आयोजन होगा। इसके साथ ही शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed