फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kunal passed UPSC exam for the second time

कुनाल ने दूसरी बार पास की यूपीएससी की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kunal passed UPSC exam for the second time
कुनाल गुरुरानी, यूपीएससी रैंक 234 विज्ञप्ति
हल्द्वानी। पार्वती विहार मल्ला गोरखपुर निवासी कुनाल ने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्हें इस बार 234वीं रैंक मिली है। वर्तमान में वह इंडियन पोस्टल सर्विस गाजियाबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने एमआईटी जयपुर से इलेक्ट्रीकल ट्रेड में बीटेक किया। इसी वर्ष उन्होंने यूपीएससी की ओर से आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस में पहली रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

कुनाल गुरुरानी ने बताया कि उन्होंने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा पास की। इससे पूर्व वर्ष 2020 में उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में इंडियन पोस्टल सर्विस गाजियाबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुनाल ने बताया कि उन्होंने एमआईटी जयपुर से बीटेक किया है। सेंट मेरी बाजपुर से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 2017 में यूपीएससी की ओर से आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस में पहली रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद उन्हें रेलवे में सहायक मंडल अभियंता के पद पर नौकरी मिली। उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। वह रोजाना दस घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता घनश्याम गुरुरानी, माता भुवनेश्वरी गुरुरानी और अपने साथियों को दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed