{"_id":"5e0f91a48ebc3e880439453a","slug":"kumaun-university-started-online-degree-portal-nainital-news-hld3681611167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विश्वविद्यालय में ऑनलाइन डिग्री पोर्टल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विश्वविद्यालय में ऑनलाइन डिग्री पोर्टल शुरू
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में ऑन लाइन डिग्री पोर्टल का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. केएस राना।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डिग्री के लिए छात्र-छात्राओं को अब कुमाऊं विश्वविद्यालय मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए कुलपति प्रो. केएस राना ने शुक्रवार को ऑनलाइन डिग्री पोर्टल का शुभारंभ किया। अब ऑनलाइन आवेदन करने के बाद डिग्री घर पर पहुंच जाएगी। इस व्यवस्था में एचडीएफसी बैंक ने भी सहयोग दिया है।
शुक्रवार को विवि स्थित स्वामी विवेकानंद भवन के सभागार में कुलपति प्रो. केएस राना ने ऑनलाइन डिग्री पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. राना ने कहा कि उपाधि अनुभाग की समीक्षा में पाया कि सालों से करीब दो लाख डिग्री तैयार हैं, लेकिन उसे संबंधित छात्रों तक नहीं पहुुंचाया जा सका है। ऑनलाइन पोर्टल से विवि को संबंधित डिग्री की फीस मिल जाएगी और छात्रों को मुख्यालय नैनीताल नहीं आना पड़ेगा।
मोबाइल नंबर और ई-मेल से होगा पंजीकरण
विवि के कुलसचिव केआर भट्ट ने कहा कि ऑनलाइन डिग्री पोर्टल पर आवेदन को मोबाइल नंबर और ई-मेल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। ओटीपी आने के बाद संबंधित जानकारियों को अपलोड करना होगा। सूचनाओं और दस्तावेजों की जांच के बाद उपाधि जारी की जाएगी। यहां परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत, उपपरीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश साह, वित्त नियंत्रक दिनेश कुमार राना, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. आशीष मेहता, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, आदित्य साह आदि रहे।