फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kumaun 14 hotel and resort has been found reaaranging one and half crore tax

कुमाऊं के 14 होटल, रिजॉर्ट में पकड़ी डेढ़ करोड़ की कर चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
kumaun 14 hotel and resort has been found  reaaranging  one and half crore tax
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। कम जीएसटी जमा करने और रिटर्न फाइल न करने वाले कुमाऊं भर के 14 होटल, रिजॉर्ट को चिन्हित कर राज्य कर विभाग ने डेढ़ करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। राज्य कर विभाग की नौ टीमों में शामिल 20 अधिकारियों ने छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

अपर आयुक्त, राज्य कर काशीपुर जोन बीएस नगन्याल से मिली जानकारी के अनुसार राज्य कर विभाग काशीपुर जोन की ओर से अल्मोड़ा, रानीखेत नैनीताल, रामनगर और मुक्तेश्वर में करीब 14 होटल, रिजॉर्ट स्वामियों को चिन्हित किया गया था। कुछ फर्म द्वारा न रिटर्न फाइल किया जा रहा था और न ही टैक्स जमा किया जा रहा था। कुछ फर्म पिछले साल की अपेक्षा जीएसटी कम जमा कर रहे थे।
विज्ञापन

आयुक्त राज्य कर उत्तराखंड, सौजन्या के निर्देशन में अपर आयुक्त काशीपुर बीएस नगन्याल और संयुक्त आयुक्त हल्द्वानी पीएस डुंगरियाल द्वारा सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में कर चोरी की पुष्टि होने पर उपायुक्त आरएल वर्मा के नेतृत्व में 27 और 28 दिसंबर को राज्य कर विभाग की नौ टीमों ने 12 करोड़ के टर्नओवर पर करीब एक करोड़ 50 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स और टर्नओवर बढ़ने की आशंका
राज्य कर विभाग द्वारा पकड़ी गई 14 फर्मों में से कुछ फर्मों पर टैक्स और टर्नओवर बढ़ने के भी आसार हैं। फिलहाल राज्य कर विभाग द्वारा कुछ फर्मों के व्यापारिक अभिलेख कब्जे में लिए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद विभाग इन फर्मों पर टैक्स और टर्नओवर बढ़ने की आशंका जता रहा है। साथ ही विभाग इन पर जुर्माना भी तय कर सकता है। जुर्माने की गणना विभाग द्वारा की जा रही है।
एक माह से चल रही थी कार्रवाई
इतनी बड़ी मात्रा में कर चोरी पकड़ने के लिए विभाग करीब एक माह से तैयारी कर रहा था। इसके लिए पहले विभाग द्वारा होटल और रिजॉर्ट की सूचना संकलित की गई उसके बाद सर्वेक्षण का काम हुआ। कर चोरी करने और रिटर्न दाखिल न करने वाले कुछ और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी विभाग ने अपने रडार पर लिया है। जल्द ही इनके खिलाफ भी विभाग कार्रवाई कर सकता है।

टीम में शामिल अधिकारी
कर चोरी पकड़ने वाली टीम में उपायुक्त एपी सिंह, सुमन जंगपांगी, सहायक आयुक्त पूजा पांडे, मोहम्मद इशहाक खान, उर्मिला पींचा, दयमंती जंगपांगी, गौरव पंत, राज्य कर अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, अनिल चौहान, कुंदन पांगती, सत्यप्रकाश, पीसी जोशी, कुंडल नित्वाल, सतीश पाल, बीएम जोशी, एसएस बनौला, धर्मेंद्र कुमार, मोहन सिंह राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed