फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kumaoon vishvavidyaalay kee nandinee joshee ka vaayu sena mein chayan

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय की नंदिनी जोशी का वायु सेना में चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
kumaoon vishvavidyaalay kee nandinee joshee ka vaayu sena mein chayan
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की छात्रा नंदिनी जोशी का वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (एएफकैट) के माध्यम से चयन हो गया है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


नंदिनी को वायु सेना चयन बोर्ड, मैसूर से अनुशंसित किया गया है। वह वर्तमान में डीएसबी परिसर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। नंदिनी कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एसएसबी कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की प्रतिभागी रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत की पहल पर 18 से 25 सितंबर 2024 के बीच आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं की चयन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन देना है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रीतेश साह ने बताया कि नंदिनी एक सक्रिय डिबेटर और एनसीसी कैडेट भी हैं। कुलपति ने नंदिनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed