फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University's cancelled law course exams resume

Nainital News: कुमाऊं विवि की निरस्त की गई विधि पाठ्यक्रम की परीक्षाएं दोबारा शुरू

Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University's cancelled law course exams resume
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से नकल और गंभीर अनियमितताओं के चलते निरस्त की गई विधि (लॉ) की परीक्षाएं दोबारा शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए विवादों में घिरे जसपुर स्थित एनएसजी गहलोत मेमोरियल लॉ कॉलेज को फिलहाल ब्लैकलिस्ट कर दिया है। कॉलेज को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद वहां के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बदला गया है। इन परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन फिलहाल अन्य सुरक्षित व निर्धारित शिक्षण संस्थानों में किया जा रहा है ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रभावित छात्रों की परीक्षाएं अब अन्य वैकल्पिक संस्थानों में विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में ही आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी परीक्षाएं
नैनीताल। ह्यूमन राइट्स लॉ एंड प्रैक्टिस विषय की परीक्षा आठ जुलाई को होगी। एनएसजी गहलोत मेमोरियल लॉ कॉलेज जसपुर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई बीएएलएलबी आठवें सेमेस्टर, बीए एलएलबी (ऑनर्स) आठवें सेमेस्टर, बीबीए एलएलबी आठवें सेमेस्टर और एलएलबी चौथे सेमेस्टर के लॉ रिलेटिंग टू क्राइम अगेंस्ट वीमेन विषय की परीक्षा दस जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed