फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University reached the pinnacle of success in 50 years with hard work and discipline.

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 50 साल में परिश्रम, अनुशासन से छुआ सफलता का शिखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University reached the pinnacle of success in 50 years with hard work and discipline.
कुमाऊं विश्वविद्यालय
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शुक्रवार को अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रहा है। विवि के 50 साल के इस सफर में यहां से पढ़कर निकले छात्र-छात्राओं ने बड़े पदों पर सुशोभित होकर कई बार गौरवान्वित किया है। परिश्रम, अनुशासन के साथ शैक्षणिक उपलब्धियों ने भी कुमाऊं विश्वविद्यालय को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्थापना एक मार्च 1973 में उत्तर प्रदेश राज्य अधिनियम के अंतर्गत हुई थी। इसके बाद विवि को दो परिसर नैनीताल और अल्मोड़ा में मिले। बाद में भीमताल में एक और नए परिसर की स्थापना हुई। हालांकि बीते वर्षों में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद अल्मोड़ा स्थित परिसर, महाविद्यालय और संस्थान कुमाऊं विवि से अलग हो गए। विश्वविद्यालय में प्रथम कुलपति के रूप में डॉ. डीडी पंत ने कार्यभार संभाला था। तब से अब तक 32 कुलपति सेवाएं दे चुके हैं। इन 50 वर्षों में विवि का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस विश्वविद्यालय से पढ़े छात्र-छात्राएं सिविल सेवा से लेकर राजनीति के क्षेत्र में भी चमके हैं। खेल, शिक्षा व फिल्म जगत में भी कुमाऊं विवि के छात्रों ने खूब नाम कमाया है। संवाद
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की उपलब्धियां

- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीबीसीएस लागू।

- प्लेसमेंट एंड काउंसलिंग सेल का पुनर्गठन।

- अकादमिक एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता लाने के लिए ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम डेवलप किया।

- बीसीआई की मान्यता के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू।

- राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर आठ पेटेंट किए हासिल।

- वेस्ट मटीरियल से ग्राफीन निर्माण।

-इंडिया टुडे ग्रुप के सर्वे में कुमाऊं विवि को 28वां स्थान

-क्यूएस एशिया रैंकिंग में कुमाऊं विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में 81-85 के बीच स्थान

-एनआईआरएफ रैंकिंग में फार्मेसी कैटगिरी में विवि को 61वां स्थान



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed