फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University: PG semester exam will test 12 590

कुमाऊं विवि : 12,590 परीक्षार्थी देंगे पीजी सेमेस्टर परीक्षा

Thu, 09 Feb 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Thu, 09 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University: PG semester exam will test 12 590
CBSE class X and class XII exams to now begin from March 9

कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग ने 20 फरवरी से शुरु होकर 3 मार्च तक चलने वाली पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए कुमाऊं भर में 30 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इसमें 12,590 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी ओर विवि के 8 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी 20 फरवरी से शुरू होगी। इसमें 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विवि के मुख्य परीक्षा अधिकारी प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि सभी 30 केंद्रों को परीक्षा से संबंधित सभी सामग्री भेज दी गई है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक विज्ञान संकाय में 3,840, कला संकाय में 7,810 और वाणिज्य संकाय में 940 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।  इसमें सुबह 10 से एक बजे तक एमएससी और एमकॉम जबकि शाम की पाली में 2 से पांच बजे तक एमए के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एलएलबी प्रथम सेमेस्टर, बीलिब, एमलिब, एमएड प्रथम सेमेस्टर, एमए योग प्रथम और तृतीय, पीजी डिप्लोमा इन योगा प्रथम सेमेस्टर, पत्रकारिता तृतीय सेमेस्टर, एमबीए पर्यटन समेत कुल आठ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी 20 फरवरी से होेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed