फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University: Examinations had to be postponed if questions did not reach

कुमाऊं विवि : प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे तो स्थगित करनी पड़ीं परीक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University: Examinations had to be postponed if questions did not reach
कुमाऊं विवि : प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे तो स्थगित करनी पड़ीं परीक्षाएं
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष का पेपर देने पहुंच गए कई परीक्षार्थी
कुमाऊं के 38 डिग्री कॉलेजों में शुरू होंगी परीक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। हाल यह है कि शुक्रवार से शुरू होनी वाली बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के अलावा स्नातकोत्तर की परीक्षाएं विवि प्रशासन को प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के चलते स्थगित करनी पड़ीं।
परीक्षा स्थगित होने की सूचना न मिलने की वजह कई परीक्षार्थी निर्धारित समय पर एमबीपीजी कॉलेज पहुंच गए, जिन्हें प्राध्यापकों ने समझा बुझाकर वापस भेजा। परीक्षाएं कुमाऊं भर के 38 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। कुमाऊं विवि की परीक्षाएं 14 सितंबर 2020 से शुरू हुईं थी, उस समय कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए विवि ने छात्र-छात्राओं को यह विकल्प दिया था कि जो विद्यार्थी उस वक्त परीक्षा नहीं दे पाया उन्हें परीक्षा देने के लिए मौका दिया जाएगा। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं न कराने का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो विवि की नींद खुली।
विज्ञापन

विवि ने वंचित परीक्षार्थियों से आठ जनवरी तक पोर्टल पर परीक्षा आवेदन फार्म भरवाने के बाद 15 जनवरी से परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन शुक्रवार को बीए प्रथम वर्ष का राजनीतिशास्त्र, बीएससी प्रथम वर्ष का भौतिक विज्ञान एवं जंतुविज्ञान और बीकॉम प्रथम वर्ष का फाइनेंशियल अकाउंटिंग का पेपर था। एमएससी बायोटेक तृतीय सेमेस्टर और एमकॉम तृतीय सेमेस्टर का पेपर था। एमबीपीजी कॉलेज के गेट सुबह 10 बजे से पहले ही कई परीक्षार्थी पहुंच गए तब प्राध्यापकों ने छात्रों को 15 और 16 जनवरी की परीक्षा स्थगित होने की जानकारी देकर वापस किया। छात्र निराश होकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत की ओर से भी गेट पर परीक्षाएं स्थगित होने का नोटिस चस्पा किया गया था। वहीं, पूर्व से चल रहीं सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुईं।

--
कोट
- मौसम खराब होने की वजह से प्रश्नपत्र आने में देरी हो गई थी, आसपास के कॉलेजों तक तो प्रश्नपत्र पहुंचाएं जा सकते थे लेकिन सीमांत क्षेत्र के मुनस्यारी कॉलेज तक मुश्किल था। सभी परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएं जा रहे हैं तथा 18 जनवरी से विधिवत पेपर होंगे। - प्रो. एचसीएस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि
छात्रों से बातचीत
- न मैसेज आया और न ई मेल पर परीक्षा स्थगित होने की कोई सूचना आई। परीक्षा हटने की कोई जानकारी थी। - गौरव कार्की, बीकॉम प्रथम वर्ष
- आज अकाउंटिंग का पेपर था, हम तो पेपर देने आए थे जब कॉलेज के गेट पर पहुंचे तो नोटिस लगा देख पता चला कि परीक्षा नहीं है। - कायनात, बीकॉम प्रथम वर्ष
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed