फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon. University. Central. Library. Major Rajesh Adhikari

Nainital News: मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जाएगा कुमाऊं विवि का केंद्रीय पुस्तकालय

Sat, 25 Nov 2023 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kumaon. University. Central. Library. Major Rajesh Adhikari
नैनीताल ​में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से मेजर राजेश अ​धिकारी केंद्रीय पुस्तकालय की घो
नैनीताल। राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने ऑनलाइन माध्यम से कुमाऊं विवि के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम महावीर चक्र विजेता मेजर राजेश सिंह अधिकारी के नाम पर रखने की घोषणा की। राज्यपाल ने मेजर अधिकारी के त्याग और बलिदान को किया याद। साथ ही कहा कि पूर्ण विश्वास है कि युवा पीढ़ी शहीद मेजर राजेश अधिकारी के जीवन से प्रेरणा लेगी।
विज्ञापन



शुक्रवार को कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में विवेकानंद भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह ऑनलाइन जुड़े। राज्यपाल एवं कुलाधिपति गुरमीत सिंह ने कहा कि यह कुमाऊं विवि के लिए गर्व का विषय है कि मेजर राजेश अधिकारी ने अपनी बीएससी की पढ़ाई डीएसबी परिसर से की थी।
विज्ञापन


शुरुआत से ही सेना के प्रति उनमें जो जज्बा था वो उन्हें प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी में ले आया और 11 दिसंबर वर्ष 1993 को मेजर राजेश सिंह अधिकारी भारतीय सैन्य अकादमी से ग्रेनेडियर में कमिशन हुए। उन्होंने कहा कि भले ही आज कारगिल युद्ध को 24 साल पूरे हो गए हों लेकिन कारगिल युद्ध में अपनी शहादत देने वाले शहीद मेजर राजेश अधिकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कहा कि आज गर्व की अनुभूति हो रही है कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कुमाऊं विवि के एल्युमिनाई मेजर राजेश अधिकारी के नाम पर केंद्रीय पुस्तकालय का नाम रखे जाने के ऐतिहासिक पलों के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिव्या उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, डाॅ. युगल जोशी, डॉ. रितेश साह, डॉ. आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed