फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Premier Football League will be held in Haldwani

Nainital News: हल्द्वानी में होगा कुमाऊं प्रीमियर फुटबाल लीग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kumaon Premier Football League will be held in Haldwani
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान फुटबाल को लेकर स्थानीय स्तर पर बढ़े जुनून को देखते हुए बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब हल्द्वानी में कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में 20 साल से ऊपर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

लीग के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया की लीग में सभी छह टीमों को फुटबाल से जुड़े खेल प्रेमी, उद्योगपति, समाजसेवियों के सहयोग से नीलामी में खरीदा जाएगा। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से होगा। एक मार्च को सुबह 9 बजे से नैनीताल जिले की टीम का और दो मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल मिनी स्टेडियम में होगा। टीम का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के माध्यम से आठ मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 15 मार्च को अपराह्न तीन बजे जर्सी लांच कार्यक्रम होगा। 16 मार्च को ओपनिंग मैच से लीग का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे और फाइनल मैच रविवार 23 मार्च को होगा। चयनित खिलाड़ियों को क्लब की ओर से निशुल्क आवास, भोजन की व्यवस्था की जाएगी। प्रेस वार्ता में क्लब के अध्यक्ष आनंद देव, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन नितवाल, उपसचिव कौशिक नेगी, उपाध्यक्ष मोहित नौटियाल, संरक्षक किशोर पाल और संजय रौतेला, कोच चंदन दानू, क्लब मैनेजर योगेश कुमार और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed