{"_id":"c7a26441efff21b63c752fa72007e381","slug":"kumaon-felt-the-sting-of-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में लगा डेंगू का डंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में लगा डेंगू का डंक
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में सूर्य की तपिश और रात में मौसम की नरमी से बीमारियों ने पांव पसार दिए हैं। डेंगू का डंक कुमाऊं के चार जिलों में लग चुका है।
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के नौ मरीज भर्ती है, जबकि दिमागी बुखार के सात मरीज हैं। डेंगू के नौ मरीजों में सबसे अधिक चार मरीज ऊधमसिंह नगर से हैं।
वायरल, डेंगू, मलेरिया और पीलिया के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू का मच्छर तेजी से सक्रिय हो गया है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच डेंगू पीड़ित नौ मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें चार बच्चे-किशोर हैं। जबकि पांच व्यस्क हैं।
डेंगू के मरीज अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल जिले से आए हैं। सितंबर से दिमागी बुखार के मरीज भी लगातार सुशीला तिवारी अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसटीएच में भर्ती इस बीमारी के सात मरीजों में दो व्यस्क हैं, जबकि चार बच्चे-किशोर हैं। दिमागी बुखार के मरीज भी बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के अलावा पड़ोसी जिले रामपुर से आ रहे हैं।
विज्ञापन
संक्रामक रोग अधिकारी डा. नंदन कांडपाल ने बताया कि सात संदिग्ध मरीजों की रीढ़ की हड्डी के पानी के सैंपल जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशन सेंटर फार डिजीज कंट्रोल में भेजे गए हैं।