फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner gave instructions to the officials keeping in mind the safety of the passengers.

Nainital News: कुमाऊं आयुक्त ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kumaon Commissioner gave instructions to the officials keeping in mind the safety of the passengers.
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को दीपावली पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि वर्तमान में त्योहारों का समय होने के कारण कुमाऊं मंडल में अलग-अलग स्थानों से काफी लोग आ रहे हैं। पर्व की समाप्ति के बाद यह अपने-अपने कार्यस्थल को वापसी भी करेंगे। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते ओवरलोडिंग की संभावना अधिक है। निहित स्वार्थवश अधिक सवारी बैठाने पर दुर्घटना की आशंका है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में विशेष रूप से वाहनों की ओवरलोडिंग, फिटनेस के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस की चेकिंग करें। कोई भी वाहन चालक मदिरा का सेवन कर वाहन न चलाए। संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करें। इधर डीएम ललित मोहन रयाल ने भी मातहतों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed