{"_id":"57ffcfd34f1c1bf62d28ee34","slug":"kumaon-assam-jharkhand-and-maharashtra-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं, असम, झारखंड और महाराष्ट्र जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं, असम, झारखंड और महाराष्ट्र जीते
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं, असम, झारखंड और महाराष्ट्र जीते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल्स ऑल इंडिया 5ए साइड फुटबाल मैच में असम, झारखंड, महाराष्ट्र और कुमाऊं रीजन की टीम ने जीत दर्ज की। मैच का सेमीफाइनल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से होगा।
विज्ञापन
शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी मेमोरियल कप (2016) के ऑल इंडिया गर्ल्स फुटबाल मैच में बृहस्पतिवार को पहला मैच असम और बिहार की टीमों के बीच हुआ। असम की टीम ने 2-1 के अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
असम की खिलाड़ी मीना खातून और अनोवारा खातून ने गोल किए। बिहार की तरफ से सुमन ने एक गोल किया। दूसरा मैच नैनीताल और झारखंड के बीच हुआ। झारखंड की टीम ने 4-1 के अंतर से मैच जीत लिया। झारखंड की तरफ से कलावती और पूर्णिमा ने दो-दो गोल किए।
विज्ञापन
नैनीताल की तरफ से पिंकी ने गोल किया। तीसरा मैच महाराष्ट्र और दिल्ली की टीम के बीच हुआ। महाराष्ट्र की टीम ने 6-2 के अंतर से मैच जीत लिया। महाराष्ट्र की आलीशा ने तीन गोल, सेनोरीटा ने दो गोल और रुत्जा ने एक गोल किया। दिल्ली की तरफ से शर्मिष्ठा और शारदा ने गोल किए।
चौथा मैच कुमाऊं रीजन और वेस्ट बंगाल के बीच हुआ। कुमाऊं रीजन की टीम ने 3-1 के अंतर से मैच जीत लिया। मैच के दौरान इवेंट मैनेजर वीरू कालाकोटी, शैलेंद्र दानू, मनी गुजराल, मनोज भट्ट, त्रिभुवन नितवाल थे।