{"_id":"62d31a2e19b39653d863458a","slug":"kovid-vaccine-950-people-got-published-dose-haldwani-news-hld469309866","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन: 950 लोगों को प्रिकाशनरी डोज लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन: 950 लोगों को प्रिकाशनरी डोज लगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रिकॉशनरी डोज लगाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि हरेला पर्व के कारण केवल तीन टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से ही टीका लग सका है। वहीं, बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण टीकाकरण के काम में करीब एक घंटे तक तकनीकी समस्या आयी।
स्वास्थ्य विभाग ने 15 जुलाई से प्रिकॉशनरी डोज लगाने का अभियान शुरू किया है। पहले दिन 29 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से टीका लगाया गया। दूसरे दिन हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम, ऊंचा पुल स्थित रामलीला मैदान और हार्ट केयर सेंटर में टीका लगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि 950 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज लगी है। बताया कि टीका लगाने में बिजली आपूर्ति ठप होने की दिक्कत की सूचना विभागीय कर्मियों ने नहीं दी है। अगर कहीं कोई कमी होगी तो उसमें सुधार कर लिया जाएगा।
जिले में कोरोना के 13 नए रोगी मिले
हल्द्वानी। जिले में कोरोना के 13 नए रोगी मिले हैं। इस माह में पिछले महीनों की तुलना में बड़ी तादाद में नए मरीज मिल चुके हैं। कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में दो-दो मरीज मिले हैं जबकि बागेश्वर, चंपावत में कोई नया रोगी नहीं मिला है।